Ramashray Bhawan: A Shelter of Compassion in Kota’s J.K. Lon Hospital

कोटा के जे.के. लोन अस्पताल परिसर में ‘रामाश्रय भवन’ के शिलान्यास के साथ एक संवेदनशील और जनसरोकार से जुड़ी पहल की शुरुआत हुई है। यह भवन संपूर्ण हाड़ौती क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों से आने वाले हजारों मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल परिसर में ही नि:शुल्क और सम्मानजनक आश्रय के साथ भोजन की भी सुविधा प्रदान करेगा, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें खुले में रात बिताने या भोजन के लिए परेशान न होना पड़े।

हमारा प्रयास है कि कोटा चिकित्सा सेवाओं का एक उत्कृष्ट केंद्र बने। इसके लिए मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, कैंसर अस्पताल, उप-जिला एवं जिला अस्पताल जैसी अनेक योजनाएं प्रगति पर हैं। हमारी प्रतिबद्धता है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे, किसी परिवार पर इलाज आर्थिक बोझ न बने और कोई भी नागरिक इलाज के अभाव में कष्ट न सहे। इन्हीं संकल्पों के साथ हम सतत सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करते रहेंगे।

#kota

#bundi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/digitbc8/public_html/digitalkotapride.in/wp-includes/functions.php on line 5481